Connect with us

मौसम: उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी…

उत्तराखंड

मौसम: उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी…

उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी से राहत भरी खबर है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज और कल यानी 16 और 17 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  सविन बंसल के जनदर्शन में त्वरित फैसले, कई मामलों में मौके पर कार्रवाई…

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 18 और 19 अप्रैल को मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 18 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के शेष जिलों में भी कुछ स्थानों पर कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर (न्यालसू) में भालू के हमले पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

मौसम विभाग ने आगामी 19 अप्रैल को राज्य में तेज हवा, झक्कड़ और बारिश- ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । 19 अप्रैल को राज्य के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशिक्षण से चुनौतियों को अवसर में बदलने की सीख मिलती है: सीएम धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top