Connect with us

तोताघाटी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक गंभीर घायल, एक लापता, रेस्क्यू जारी…

उत्तराखंड

तोताघाटी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक गंभीर घायल, एक लापता, रेस्क्यू जारी…

टिहरी: टिहरी में हादसों का सिलसिला जारी है। देवप्रयाग-व्यासी के समीप तोताघाटी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। घायल को ऋषिकेश एम्स भेज दिया है। वहीं लापता चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देवप्रयाग-व्यासी के समीप तोताघाटी (Totaghati near Devprayag Vyasi) के पास एक ट्रक करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घायल व्यक्ति को खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वाहन चालक की तालाश की जा रही है। मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम वाहन चालक की खोजबीन में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी, जेट स्की और बोटिंग का लिया आनंद…

घायल की पहचान सुनील (27) पुत्र साहब सिंह निवासी पटोड़ी चंबा टिहरी गढ़वाल के रुप में हुई है। घायलो को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित राजस्व वादों पर डीएम सख्त, एक साल पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश…

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top