Connect with us

उत्तराखंड की बेटी नौसेना में बनेगी अफसर, पहले प्रयास में पाई सफलता…

उत्तराखंड

उत्तराखंड की बेटी नौसेना में बनेगी अफसर, पहले प्रयास में पाई सफलता…

उत्तराखंड की बेटियां हर मुहाने पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। जहां प्रदेश के हर घर से पहले बेटे सेनामें जाते थे वहीं अब इस कड़ी में बेटियां भी जुड़ गई है। भारतीय सेना में ऑफिसर बन बेटियां देश सेवा करने का सपना देख पूरा कर रही है। हल्द्वानी की रहने वाली श्रेया जोशी का नाम भी इन बेटियों में जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि श्रेया भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनने जा रही हैं। उनकी इस कामयाबी पर जहां उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है तो वहीं प्रदेश में खुशी की लहर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के बास गल्ली निवासी श्रेया जोशी का चयन भारतीय नौसेना मे लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। बता दें कि श्रेया की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से पूर्ण हुई है। इसके बाद आठवीं से 12वीं तक की पढ़ाई हल्द्वानी से पूर्ण हुई है। 12वीं की पढ़ाई के बाद श्रेया ने देहरादून से कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। श्रेया के पिता आरपी जोशी आईटीआई कॉलेज से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत हो चुके हैं तथा माता कमल जोशी जीजीआईसी धोलाखेड़ा हल्द्वानी में प्रवक्ता पद पर सेवारत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गांव-गांव पहुंच रही सरकार, कालसी-नागथात में आयोजित बहुउदेशीय शिविर

बताया जा रहा है कि श्रेया जोशी वर्तमान में काठगोदाम शीशमहल निवासी हैं। उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। उनका चयन नौ सेना में हुआ है। चयन होने के बाद श्रेया की ट्रेनिंग अगस्त 2023 से केरल के एझिमाल कन्नूर में शुरू होगी। पढ़ाई के दौरान श्रेया जोशी सेना में शामिल होकर राज्य का नाम रौशन किया है। उन्होंने प्रदेश की बेटियों के लिए मिसाल कायम की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top