Connect with us

उत्तराखंडः समूह-ग के इन पदों पर होने वाली भर्तियों से जुड़ा बड़ा अपडेट, पढ़ें…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः समूह-ग के इन पदों पर होने वाली भर्तियों से जुड़ा बड़ा अपडेट, पढ़ें…

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में चल रही समूह-ग की भर्तियों की कवायद के बीच बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि इस माह जिन पदों पर भर्ती निकलने वाली थी। विभागों ने उन भर्तियों के अधियाचन ही वापस ले लिए है। कहा जा रहा है कि सेवा नियमावली में संशोधन के चलते अधियाचन वापस लिए गए है। जिस कारण फिलहाल यह भर्ती नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवाओं का संगमः डीएम की अध्यक्षता में 17 दिसंबर को ग्राम क्वासी में आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य लोक सेवा आयोग समूह-ग की भर्तियों के लिए विशेष कैलेंडर जारी किया गया था। आयोग के कैलेंडर के हिसाब से जनवरी के दूसरे सप्ताह में कृषि, पशुपालन, उद्यान विभाग में चारा सहायक, खाद्य प्रसंस्करण शाखा, शाखा वर्ग-2, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 463 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करना था।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पर्वतीय जिलों को मिली विशेषज्ञ चिकित्सकों की बड़ी सौगात

बताया जा रहा है कि भर्ती निकलने से  ठीक पहले उद्यान व अन्य विभागों ने अपने अधियाचन वापस मंगा लिए हैं। अधियाचन वापस मंगाने के पीछे विभागों ने तर्क दिया है कि उनकी सेवा नियमावली में संशोधन हो रहा है। संशोधन के बाद ही दोबारा आयोग को अधियाचन भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस मनाए जाने को लेकर अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top