Connect with us

उत्तराखंडः इन कर्मियों के लिए मंहगाई भत्ते का आदेश जारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः इन कर्मियों के लिए मंहगाई भत्ते का आदेश जारी…

उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों और निकायों समेत विभिन्न उपक्रमों के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि वित्त विभाग की तरफ से  इन कर्मियों के लिए मंहगाई भत्ते का आदेश जारी किया गया है। इसके तहत छठे वेतनमान और सातवें वेतनमान का लाभ ले रहे कर्मियों को महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नोएडा में आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मिली जानकारी के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि राज्य कर्मचारी सहायता प्राप्त शिक्षण सुप्रावित शिक्षण संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का भुगतान 1 जनवरी 2023 से मूल वेतन के अनुमन्य महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 38% को बढ़ाकर 42% प्रतिमाह किए जाने की राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने राज्य में तकनीकी शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास करने के दिए निर्देश…

बताया जा रहा है कि राज्य वित्त विभाग की तरफ से दो अलग-अलग आदेश किए गए. इसमें राज्य कर्मचारियों, विभिन्न निकायों और उपक्रमों के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिए जाने से जुड़ा आदेश जारी हुआ. छठे केंद्रीय वेतनमान और सातवें वेतनमान का लाभ लेने वाले कर्मियों के लिए महंगाई भत्ते से जुड़े आदेश में इन कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते का लाभ दिए जाने के आदेश किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुविधा और हरित परिवहन का संगमः सखी कैब बेड़े में आधुनिक मिनी ईवी बसें जल्द, जिला प्रशासन की तैयारी पूरी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top