Connect with us

हिमाचल विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड भाजपा भी भर रही हुंकार, सीएम धामी ने किया जनसंपर्क…

उत्तराखंड

हिमाचल विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड भाजपा भी भर रही हुंकार, सीएम धामी ने किया जनसंपर्क…

Uttarakhand News: हिमाचल विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड भाजपा भी हुंकार भर रही है। जहां पार्टी द्वारा चुनाव प्रसार किया जा रहा है। वहीं सीएम धामी भी जन संपर्क कर चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हिमाचल हौरे पर रहे। यहां शिमला के मॉलरोड पर भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार किया। और आम जन से भाजपा को वोट डालने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुविधा और हरित परिवहन का संगमः सखी कैब बेड़े में आधुनिक मिनी ईवी बसें जल्द, जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को शिमला पहुंचे। यहां वे माल रोड पर निकाले गए जन संपर्क अभियान में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि सीएम ने जनसंपर्क करते हुए सी.टी.ओ चौक, मॉलरोड, शेरे पंजाब, लोअर बाजार, राम बाजार होते हुए राम मंदिर तक जनसंपर्क एवं डोर टू डोर कैंपेन किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने की शिष्टाचार भेंट

बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने जनता को सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया एवं शिमला से पार्टी प्रत्याशी संजय सूद के पक्ष में वोट कर हिमांचल में भारी बहुमत वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुल्लू में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि राहुल व प्रियंका गांधी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि जब देश संकट में होता है तो दोनों भाई-बहन को जनता की याद नहीं आती, तब दोनों को अपनी नानी याद आती है, इटली याद आती है। कांग्रेस के नेता सिर्फ अपने परिवार तक सीमित हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top