Connect with us

उत्तराखंडः इन जिलों के लिए जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, मिलेगी राहत…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः इन जिलों के लिए जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, मिलेगी राहत…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पहाड़ का सफर आसान होने वाला है। जल्द ही चिन्यालीसौड़ व गौचर में जल्द हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों के बीच राज्य में हवाई सेवा को लेकर चर्चा हुई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चमोली जिले के गौचर और उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ के लिए जल्द ही उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा शुरू की जाएगी। यहां फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट, यानी हवाई जहाज संचालित होंगे। अभी यहां हेली सेवाएं संचालित हो रही हैं। वहीं पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने को संबंधित एयरलाइन को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 508 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने सिंधिया से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री से जल्द पंतनगर एयरपोर्ट के उच्चीकरण के संबंध में निर्णय लेने का अनुरोध किया। बताया जा रहा है कि कि पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के तौर पर विकसित करने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने दिसंबर में अपनी रिपोर्ट देनी है।

यह भी पढ़ें 👉  परिवार रजिस्टर में अनियमितताओं पर धामी सरकार का सख़्त एक्शन, प्रदेशव्यापी जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के मानकों के अनुरूप उच्चीकृत करने व विस्तारीकरण के लिए जरूरी भूमि का सर्वे एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने करना है। उन्होंने सर्वे जल्द कराने का आग्रह किया। उन्होंने उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए केंद्र से लगातार मिल रहे सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का आभार भी प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में HEOC निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति, उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ी छलांग
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top