Connect with us

यूकेएसएसएससी ने जारी किया कनिष्ठ सहायक व अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट…

उत्तराखंड

यूकेएसएसएससी ने जारी किया कनिष्ठ सहायक व अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट…

UKSSSC Update:  युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि लंबे इतंजार के बाद विवादों के बीच घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कनिष्ठ सहायक व अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। अभ्यार्थी विभाग की वेबसाइट से रिज्लट चेक कर सकते है। आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, तीन अप्रैल से अभिलेख सत्यापन प्रस्तावित है। इस संबंध में जल्द ही आयोग तिथिवार व श्रेणीवार कार्यक्रम जारी करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयोग ने कनिष्ठ सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कनिष्ठ सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर, टाइपिस्ट, कनिष्ठ सहायक सह कंप्यूटर डाटा एंट्री ऑपरेटर, कर संग्रहकर्ता, अमीन, भूमि अध्याप्ति निरीक्षक, सर्वे लेखपाल, रिकॉर्ड कीपर, पेशकार, टेलीफोन ऑपरेटर और स्वागती के पदों के भी हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि इन सभी चुने गए उम्मीदवारों के अभिलेख का सत्यापन तीन अप्रैल से प्रस्तावित किया गया है। इसकी विस्तृत जानकारी जल्द ही आयोग जारी करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत के होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं…

बताया जा रहा है कि यह औपबंधित श्रेष्ठता सूची अंतिम चयन परिणाम नहीं है। अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन में किए गए दावों के अनुसार आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि को अभिलेख सत्यापन के बाद मेरिट व वरीयता के आधार पर कुल पदों के सापेक्ष जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  यूजेवीएन लिमिटेड की 132वीं बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top