Connect with us

देहरादून में यहां हाईटेंशन तार के टूटकर गिरने से हड़कंप…

उत्तराखंड

देहरादून में यहां हाईटेंशन तार के टूटकर गिरने से हड़कंप…

Dehradun News: शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर माजरीग्रांट में एक हाईटेंशन तार के टूटकर गिर जाने से हड़कंप मच गया। जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर पुलिस व संबधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। और स्थिति को संभाला।

देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे इन दिनों पुरानी हाईटेंशन टॉवर को ऊंचा करने का कार्य किया जा रहा है। क्योंकि नया हाईवे बनने के बाद हाईवे के किनारे हाईटेंशन टॉवर की ऊंचाई कम हो गई है। जिस कारण इन हाईटेंशन टॉवरों को नए सिर लगाकर ऊंचा किया जा रहा है। और इस कारण इन टॉवरों को लगाकर उनमें तारों को कसा जा रहा है। शनिवार को भी ऐसे ही एक टॉवर पर काम चल रहा था। तभी टॉवर से टूटकर एक हाईटेंशन लाइन नीचे हाईवे पर गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त

हाईटेंशन लाइन हाईवे पर गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। और जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस, हाईवे टीम व विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। और नीचे गिरी तार को हटाकर वहां से हटवाया गया। यह टॉवर पिटकुल का 220 केवी का है। जिससे टूटकर हाईटेंशन तार नीचे गिर गई। लेकिन गनीमत रही कि किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। और क्योंकि टॉवर पर कार्य चल रहा था तो उसमें करंट भी नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का हुआ शुभारंभ

विद्युत विभाग के जौलीग्रांट एसडीओ गुरमीत सिंह ने कहा कि माजरीग्रांट में पिटकुल का 220 केवी का नया टॉवर लगाया जा रहा है। जिसकी तार टूटकर नीचे हाईवे पर गिर गई। लेकिन किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 5 किमी दौड़ को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top