Connect with us

दुःख: निर्दयी बाप ने दूध पीती बच्ची को मार डाला, क्या होगा इसका अंजाम…

उत्तराखंड

दुःख: निर्दयी बाप ने दूध पीती बच्ची को मार डाला, क्या होगा इसका अंजाम…

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के सीमांत जनपद के दूरस्थ इलाके मोरी विकासखंड के एक गांव में एक सनसनीखेज और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बाप ने अपनी ही चार माह की बेटी को पत्नी से विवाद के चलते जमीन पर पटक दिया और उसकी मौत हो गई। पत्नी की शिकायत के बाद आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

यह सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला उत्तरकाशी के शांत क्षेत्र मोरी विकासखंड के कुनारा गांव से सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह सनसनीखेज मामला कल सोमवार रात का है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके और पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस बीच चार माह की बच्ची रोने लगी। आरोप है कि पत्नी ने जब उसे उठाकर चुप कराने के लिए दूध पिलाया तो गुस्से में आकर कलयुगी पति ने अपनी ही चार माह की बच्ची को जमीन में पटक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…

महिला की शिकायत के बाद मोरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इस तरह का यह पहला मामला होगा कि जिसमें कि किसी व्यक्ति ने अपनी ही दुधमुंही बच्ची को जमीन पर पटक कर मार डाला हो।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष देश के विकास, सुशासन और आत्मविश्वास का स्वर्णिम कालखंड : मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top