Connect with us

हंसी खुशी जा रहा परिवार हादसे का शिकार, पांच साल के मासूम सहित दो की मौत, दो घायल…

उत्तराखंड

हंसी खुशी जा रहा परिवार हादसे का शिकार, पांच साल के मासूम सहित दो की मौत, दो घायल…

Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे थम नहीं रहे है। बड़े हादसे की खबर हरिद्वार से आ रही है। तेज रफ्तार ने दो जिंदगियां छीन ली है। एक परिवार की खुशियां उजड गई है। इतना ही नहीं दो महिलाएं अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि भगवानपुर में एक वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता – पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि, उसकी पत्नी और छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक परिवार भगवानपुर के मनूबास गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आए थे। बुधवार की देर शाम चारों बाइक से फतेहपुर मार्ग से वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी फतेहपुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक महिंद्रा डीसीएम गाड़ी ने टक्कर मार दी। क्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में पांच साल के मासूम सहित पिता की मौत हो गई। जबकि एक पत्नी और बहन गंभीर घायल हो गए है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी: हर विकासखंड में आयोजित होगा रोजगार मेला, जानिए पूरी खबर

घटना  की सूचना पर पुहंची पुलिस ने शवों को कब्जों में लेकर कार्रवाई शुरू की है। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। घायलों को  हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान सहदेवपुर गांव निवासी आशीष कुमार और उनके 5 वर्षीय बेटे आरव के रूप में हुई है। जबकि घायलो की पहचान मृतक की  पत्नी शालू और बहन काकी के रुप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top