Connect with us

यूटीईटी के लिए आवेदन की तिथि चार अगस्त तक बढ़ी, एग्जाम डेट जारी…

उत्तराखंड

यूटीईटी के लिए आवेदन की तिथि चार अगस्त तक बढ़ी, एग्जाम डेट जारी…

 UTET Exam Date: शिक्षक बनने का सपना देख रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) के लिए आवेदन की तिथि चार अगस्त तक बढ़ा दी गई है। साथ ही परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। उत्तराखंड में 30 सितंबर को टीईटी एग्जाम होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट का किया लोकार्पण…

बता दें कि उत्तराखंड में टीईटी प्रथम एवं द्वितीय में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। पूर्व में आवेदन की तारीख एक जुलाई से शुरू होकर 28 जुलाई तक रखी गई थी। अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर चार अगस्त कर दी गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त तय की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर क्षेत्र के 6 सरकारी विद्यालयों को मिला भूमि का मालिकाना हक, मुख्यमंत्री धामी ने दी मंजूरी…

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में इस साल यह परीक्षा 30 सितंबर को कराई जाएगी। परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण भी जल्द कर लिया जाएगा। पहली बार आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। हर साल हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होते हैं। इसके लिए विद्यालयी शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने रोजगार व स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की युवाओं के कौशल विकास और अधिकतम स्वरोजगार अवसरों पर दिया जोर… 
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top