Connect with us

गणतंत्र दिवस: परेड में देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत आई नजर, मानसखंड की झांकी सहित ये सब रहा खास…

उत्तराखंड

गणतंत्र दिवस: परेड में देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत आई नजर, मानसखंड की झांकी सहित ये सब रहा खास…

74th Republic Day 2023: भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस पर के मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड हो रही है। परेड में देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत भी नजर आई। जिसमें ‘मानसखण्ड’ की झांकी का प्रदर्शन किया गया। झांकी के साथ उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए छोलिया नृत्य का दल सम्मिलित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत कोठगी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गणतंत्र दिवस पर के मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड हो रही है। कर्तव्य पथ पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था। मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं। लगभग डेढ़ घंटे तक देश की सैन्य, सांस्कृतिक, लोकतांत्रिक और राजनीतिक शक्ति की जो झांकी निकली।

यह भी पढ़ें 👉  “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत मयकोटी में 24 दिसंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर

परेड में कुल आठ सैन्य दस्ते थे। सेना की ओर से जिस टुकड़ियां ने मार्च किया उनमें एक मेकेनाइज्ड इन्फैंट्री, डोगरा रेजिमेंट, पंजाब रेजिमेंट, मराठा लाइट इन्फैंट्री, बिहार रेजिमेंट और गोरखा बिग्रेड शामिल हैं। एक-एक दस्ता वायुसेना व नौसेना का रहा। जिसने आसमान पर करतब दिखाए।

झांकी की खासियत

झांकी के अग्र तथा मध्य भाग में कार्बेट नेशनल पार्क में विचरण करते हुए हिरन, बारहसिंघा, घुरल, मोर तथा उत्तराखण्ड में पाये जाने वाली विभिन्न पक्षियों व झांकी के पृष्ठ भाग में प्रसिद्ध जागेश्वर मन्दिर समूह तथा देवदार के वृक्षों को दिखाया जायेगा साथ ही उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक कला ‘ऐपण’ का भी झांकी के मॉडल में समावेश किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देर सांय दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top