Connect with us

मैरिज: यहां थाने में ही परिणय सूत्र में बंधे दूल्हा-दुल्हन, पढ़िए रोचक खबर,,

उत्तराखंड

मैरिज: यहां थाने में ही परिणय सूत्र में बंधे दूल्हा-दुल्हन, पढ़िए रोचक खबर,,

बिहार। गया जिले में एक प्रेमी के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया तो गुस्साई प्रेमिका महिला थाने पहुंच गई। यह देखकर पुलिस ने दोनों के परिवारवालों को थाने बुलाया और पूरे मामले की जानकारी ली। समझाइश के बाद पुलिस की मौजूदगी में थाने में ही कपल की शादी करा दी गई।

दरअसल, दो साल पहले चेरकी थाना इलाके की रहनी वाली तनुजा कुमारी की मुलाकात अरवल जिला के रहने वाले कौशल कुमार से एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। पहली नजर में ही दोनों को प्यार हो गया और दोनों की मुलाकात होने लगी। 4 जून 2022 को प्रेमी कौशल कुमार प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था। उसी दौरान प्रेमिका तनुजा कुमार का भाई घर पर आ गया। यह देख कौशल कुमार वहां से भाग निकला। परिजनों ने लड़की से लड़के के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि वह उस लड़के से प्रेम करती है और शादी करना चाहती है। फिर लड़की के परिजनों ने शादी की बात आगे चलाने को कहा। लेकिन प्रेमी कौशल कुमार के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे

इससे गुस्साई प्रेमिका ने महिला थाने में आवेदन दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया। पुलिस की पहल पर इस प्रेमी जोड़े की विष्णुपद मंदिर और महिला थाने में शादी कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  समाधान दिवस में डीएम का एक्शन मोड, लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती…

महिला थाना प्रभारी रवि रंजना कुमारी ने बताया, चेरकी थाना क्षेत्र की रहने वाली तनुजा कुमारी और अरवल जिले के कुर्था निवासी कौशल कुमार के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की अपनी बात पर कायम थी कि वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगी, लेकिन लड़के के परिवार वाले इस शादी से इनकार कर रहे थे। थाने में शिकायत दी गई तो दोनों को बुलाया गया। लड़के और लड़की से शादी करने के बारे में पूछा। इस पर दोनों ने हां कह दिया। फिर दोनों पक्षों की मौजूदगी में शादी करा दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

मैरिज: यहां थाने में ही परिणय सूत्र में बंधे दूल्हा-दुल्हन, पढ़िए रोचक खबर,,

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top