Connect with us

उत्तराखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत, कई घायल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत, कई घायल…

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार का दिन हादसों का दिन साबित हो रहा है। कहीं वाहन खाई में गिरे है तो कहीं तेज रफ्तार हादसे की वजह बनी है। राज्य में सुबह से अलग-अलग चार सड़क हादसों में सात यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि नौ लोग घायल हो गए है। जिनका उपचार चल रहा है।

तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार सुबह बदरीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। कार में छह लोग सवार थे।सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी यात्री मुंबई के रहने वाले हैं। हादसे वकत सभी तीर्थ यात्री बदरीनाथ धाम दर्शन को जा रहे थे। सभी तीर्थ यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  “ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” : मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुशासन की ठोस और ऐतिहासिक उपलब्धि

खाई  में गिरी टाटा सूमो

तो वहीं दूसरा हादसा श्रीनगर भटौली गांव में हुआ है। यहां खिरसू से आ रही टाटा सूमो खाई में जा गिरी। सूमो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने शवों को वाहन से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान अर्जुन सिंह (35) और देवसिंह (40) पुत्र स्व बलबीर सिंह के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि के तहत देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों पर सख़्त कार्रवाई

खाई में गिरी कार

वहीं तीसरा हादसा चकराता में कोरूवा क्वारना मोटर मार्ग पर छिआय खेडा के पास हुआ है। यहां एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक जितेंद्र पुत्र दासी दास आयु 28 वर्ष निवासी क्वारना चकराता घायल है और टीकम सिंह पुत्र रतिराम आयु 60 साल निवासी मगरोली चकराता की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…

देहरादून में दो वाहनों का टक्कर

वहीं चौथा हादसा देहरादू में हुआ है। यहां रायपुर थाना क्षेत्र में मालदेवता रूट पर आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे दो वाहनों की भीषण टक्कर हो गई है। हादसे में चार लोग घायल हो गए है। घायलों की पहचान रायपुर निवासी के रूप में हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top