Connect with us

धर्म: आज मंगल का दिन, विष्णु औऱ हनुमान की एक साथ पूजा का संयोग,शुभ लाभ देगा,,

उत्तराखंड

धर्म: आज मंगल का दिन, विष्णु औऱ हनुमान की एक साथ पूजा का संयोग,शुभ लाभ देगा,,

धर्म। आज मंगलवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है, इसे कामदा एकादशी कहते हैं। कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु के लिए व्रत और विशेष पूजा करनी चाहिए। मंगलवार को एकादशी होने से इस दिन हनुमान जी और मंगल ग्रह की भी विशेष पूजा करनी चाहिए।

स्कंद पुराण के वैष्णव खंड में एकादशी महात्म्य अध्याय में सालभर की सभी एकादशियों के बारे में बताया गया है। महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को सभी एकादशियों का महत्व समझाया था। एक वर्ष में 24 एकादशियां आती हैं, जिस वर्ष अधिक मास रहता है, उस वर्ष में 26 एकादशियों रहती हैं। जो लोग एकादशी व्रत करते हैं, उन्हें अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन व्रत करने वाले लोगों को फलाहार और दूध का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम…

ऐसे कर सकते हैं विष्णु जी की पूजा

कामदा एकादशी पर विष्णु जी के साथ ही देवी लक्ष्मी का दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करना चाहिए। शंख में केसर वाला दूध भरें और भगवान को स्नान कराएं। फूल, मौसमी फल, इत्र आदि पूजन सामग्री चढ़ाएं। पूजा में ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। मिठाई का भोग तुलसी के पत्ते के साथ लगाएं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी

एकादशी पर भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण का भी अभिषेक करना चाहिए। गौमाता की प्रतिमा का भी विशेष अभिषेक करना चाहिए। भगवान को नए वस्त्र पहनाएं। तुलसी के पत्तों के साथ माखन-मिश्री का भोग लगाएं। कृष्ण मंत्र का जाप करें। इस दिन किसी गौशाला में धन के साथ ही हरी घास का भी दान करें

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top