Connect with us

रिलीफ़: तपती धरती को पानी की दरकरार, शायद इन दिनों होगी बरसात…

उत्तराखंड

रिलीफ़: तपती धरती को पानी की दरकरार, शायद इन दिनों होगी बरसात…

देहरादून। मौसम विभाग की ओर से जारी तेज गर्मी के ऑरेंज व रेड अलर्ट के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ की आहट राहत दे सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले दो-तीन दिनों में राज्य में तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। साथ ही 13 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चार केंद्र सील

राज्य के शेष जिलों के पर्वतीय हिस्सों में भी हल्की हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक तापमान में आने वाले दिनों में 2 से 3 डिग्री का इजाफा हो सकता है। मैदानों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।

जबकि पहाड़ों में 2000 मीटर से ऊपर व आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक जाने का अनुमान है। पहाड़ों में तापमान वृद्धि व बनाग्नि की घटनाओं में वृद्धि में सहायक हो सकता है। उन्होंने जंगलों के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों से सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…

10 को सभी पर्वतीय जिलों में गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी रखा गया है। 11 व 12 को सभी पर्वतीय जिलों में तेज गर्मी को लेकर रेड अलर्ट रहेगा। 12 अप्रैल की रात से पश्चिमी हिमालयी रीजन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। शनिवार को उत्तरकाशी, मुन्स्यारी क्षेत्रों में मामूली बारिश भी दर्ज की गई।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top