Connect with us

मशहूर यू-ट्यूबर सौरभ जोशी के घर पर चोरी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज…

उत्तराखंड

मशहूर यू-ट्यूबर सौरभ जोशी के घर पर चोरी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में चोरों के हौसले बुलंद है। देश के विख्यात यू-ट्यूबर सौरभ जोशी के घर पर चोरी हुई है। मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है। पुलिस ने जहां मुकदमा दर्ज करा लिया है वहीं बताया जा रहा है कि कॉलोनी की दिवार टूटने से चोर घर तक पहुंचे।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूट्यूब पर व्लॉग बनाकर फेमस हुए सौरव जोशी का घर हल्द्वानी रामपुर रोड पर स्थित पंचायत घर इलाके की ओलीविया कॉलोनी में है। वह कुछ दिनों से बाहर घूमने गए हुए हैं। जिसका जिक्र उन्होंने खुद अपने एक व्लॉग में किया था। वह अपने परिवार के साथ पैतृक गांव कौसानी में पूजा कराने गए थे। इसकी भनक लगी तो चोर एक्टिव हो गए और पूरे घर को खंगाल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार कार्यक्रम में सीडीओ टिहरी ने सुनी जन समस्याएं

बताया जा रहा है कि 29 अक्टूबर की रात एक बजे चोर ने उनके घर के दरवाजे का लॉक तोड़कर कमरे से ज्वैलरी व नकदी चोरी कर ली। चोर ने सीसीटीवी के डीवीआर को भी हानि पहुंचाई है। पिछले दिनों कॉलोनी की चार दिवारी टूट गई थी और यही चोर घर के अंदर दाखिल हुआ। इस मामले में सौरभ के पिता ने मामला दर्ज करा लिया है। माना जा रहा है कि उनके घर से करीब डेढ़ लाख की चोरी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान में 33 हजार शिकायतों का त्वरित समाधान…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top