Connect with us

गृह मंत्री अमित शाह के नाम से सीएम धामी को लिखा फर्जी पत्र, जांच में जुटी पुलिस…

उत्तराखंड

गृह मंत्री अमित शाह के नाम से सीएम धामी को लिखा फर्जी पत्र, जांच में जुटी पुलिस…

देहरादूनः सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अमित शाह के सीएम धामी को लिखे पत्र को लेकर बड़ा सच सामने आया है। ये पत्र फर्जी साबित हुआ है। पत्र में अमित शाह द्वारा किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के आदेश दिए गए थे। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। मामले में अब इस फेक पत्र को गंभीरत से लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले में दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की शुभकामनाएं…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह के कथित पत्र में नुपुर शर्मा के देहरादून स्थित हाउस में जेड सुरक्षा प्रदान करने को कहा गया। साथ ही अजय गुप्ता को जेड सुरक्षा के बाबत धामी की गहन रुचि को सराहा गया है।

फेक पत्र में लिखा यह भी लिखा है कि नुपुर शर्मा व अजय गुप्ता राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की विचारधारा को प्रमोट करते है। पत्र के वायरल होते ही लोग तरह तरह की बाते कर रहे थे। पीआईबी की फेक्टचैक द्वारा भी इस पत्र को फेक पाया गया है। तो वहीं अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने भी इसे फर्जी बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान, कर्तव्य और एकता का संदेश: बागेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

राधा रतूड़ी ने कहा कि संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर क्षेत्र के 6 सरकारी विद्यालयों को मिला भूमि का मालिकाना हक, मुख्यमंत्री धामी ने दी मंजूरी…

बताया कि सोशल मीडिया में चल रहे इस फेक पत्र को गंभीरत से लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले में दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं मामले में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गृह मंत्री अमित शाह के नाम से सीएम धामी को लिखा फर्जी पत्र, जांच में जुटी पुलिस…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top