Connect with us

राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून मैराथन में ऐसे करें प्रतिभाग, मिलेंगे लाखों के इनाम…

उत्तराखंड

राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून मैराथन में ऐसे करें प्रतिभाग, मिलेंगे लाखों के इनाम…

Dehradun News: दौड़ लगाकर 16 से 45 साल तक के युवाओं के लिए 10 लाख तक के इनाम जीतने का सुनहरा मौका है। उत्तराखंड पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून मैराथन का आयोजन (Dehradun Marathon organized on National Unity Day) किया जाएगा। इस मैराथन के लिए अब तक 12 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके है। अगर आप भी इस मैराथन में भाग लेना चाहते है तो पढ़ें पूरी डिटेल्स..

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड पुलिस द्वारा 30 अक्टूबर 2022 को देहरादून मैराथन का चौथा संस्करण आयोजित (4th edition of Dehradun Marathon) किया जाएगा। इस बार इस मैराथन आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि (Drugs Free Devbhoomi) के विजन के तहत किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि देहरादून मैराथन 2022, Run Against Drugs एवं Run For Unity के संदेश के साथ आयोजित की जा रही है। जिसे तीन कैटेगरी में बांटा गया है। इस मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए आपको रेजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर है। मैराथन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को दिनांक 28 व 29 अक्टूबर 2022 को पुलिस लाइन रेसकोर्स देहरादून में BIB नंबर वितरित किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह में पहुंचकर दिया आशीर्वाद…

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, ये मिलेंगे इनाम

  • इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए http://ukpolicemarathon2022.in/dehradun-police-marathon-registration और https://play.google.com/store/apps/detailsid=com.dehradun.policemarathon पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • इस मैराथन में भाग लेने के लिए किसी से भी रजिस्ट्रेशन फीस नहीं ली जाती है।
  • मैराथन में 21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दौड़ कराई जाएगी।
  • विजेता प्रतिभागियों को ₹10 लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किये जाएंगे।
  • 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क टाइमिंग चिप दी जाएगी।
  • 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को Finishers Medals दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें 👉  बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय;

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top