Connect with us

राहुल गांधी प्रकरण से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कई कांग्रेसी गिरफ्तार…

उत्तराखंड

राहुल गांधी प्रकरण से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कई कांग्रेसी गिरफ्तार…

उत्तराखंड में भी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर  कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेशभर में सत्याग्रह कर विरोध दर्ज किया। इस दौरान पुलिस ने विरोध कर रहे कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भी गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश भर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में धर्मनगरी हरिद्वार में जिला कांग्रेस द्वारा सत्याग्रह आंदोलन का कार्यक्रम रखा गया था। बताया जा रहा है इसके लिए आज रविवार को जैसे ही कांग्रेसियों ने गांधी पार्क का रूख किया वहां तैनात भारी पुलिस बल ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेसियों को प्रदर्शन के लिए अनुमति नही दी गई थी और बोर्ड की परीक्षाओं के चलते धारा 144 लगी होने के चलते उनकी गिरफ्तारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

बताया जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई है। वहीं इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार विपक्ष से डरी हुई है और लगातार विपक्षी नेताओं को जेल भेजने का काम कर रही है। तमाम जांच एजेंसी के माध्यम से डराने का काम किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. आर. राजेश कुमार को पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मान
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top