Connect with us

अब राष्ट्रीय राजमार्ग- 09 को रात्रि के लिए पूर्णतया प्रतिबंधित…

उत्तराखंड

अब राष्ट्रीय राजमार्ग- 09 को रात्रि के लिए पूर्णतया प्रतिबंधित…

अगर आप पहाड़ का सफर करने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। बारिश से जहां प्रदेश की कई सड़के बाधित हो गई है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं अब राष्ट्रीय राजमार्ग- 09 को रात्रि के लिए पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। ये मार्ग बारिश के चलते मानसून काल में बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा क्षेत्र की जनता से मुलाकात की, समस्याएं सुनी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मानसून काल के दृष्टिगत तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण/ जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने चर्चा की। बैठक में सुरक्षा की दृष्टि से राष्ट्रीय राजमार्ग- 09 को रात्रि के लिए पूर्णतया प्रतिबंधित करने का फैसला किया गया। डीएम ने जिसके आदेश दिए है। जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। साथ ही आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना की दी जानकारी

बताया जा रहा है कि घाट से चंपावत की ओर, चंपावत से घाट की ओर, कोतवाली चंपावत से टनकपुर की ओर व ककराली गेट से चंपावत की ओर वाहन संचालन सायं 6:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिबंधित समय पर सड़क दुर्घटना एवं वाहन संचालन हेतु संबंधित कोतवाली प्रभारी पूर्णता जिम्मेदार होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक लागू होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: 11 अति व्यस्त जंक्शनों पर भी नवीन ट्रैफिक लाइट का कार्य भी हुआ पूर्णः जल्द होंगी समर्पित
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top