Connect with us

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी पर लगा सकते है मुहर, सियासी हलचल तेज…

उत्तराखंड

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी पर लगा सकते है मुहर, सियासी हलचल तेज…

Uttarakhand BJP: उत्तराखंड में बीजेपी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट की नई टीम के लिए आज यानि 22 अगस्त को फिर बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि नई टीम में पार्टी के युवा चेहरों को तरजीह मिलना तय है। बताया जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई कार्यकारिणी पर मुहर लगाएंगे। इसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी की भी हामी जरूरी होगी। केंद्रीय नेताओं से चर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी के स्वरूप तकरीबन तय हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नहर में गिरी कार, मासूम सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 22 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रस्तावित सूची पर अंतिम मुहर लगाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने नई टीम को लेकर दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ अलग-अलग बैठकें की है। कार्यकारिणी के लिए तैयार किए गए नामों के पैनल पर चर्चा हुई है। इससे पहले दिल्ली नें हुई बैठक में मोर्चों में बदलाव के संबंध में बातचीत की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने हाईकमान को नए पदाधिकारियों के नाम की सूची सौंपी, जिनमें से ज्यादात्तर नामों पर सहमति बन गई है। गुरूवार से प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। आज होने वाली बैठक का समय अभी तय नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मिस उत्तराखंड-2025 की फर्स्ट रनरअप वैष्णवी लोहनी को साईं सृजन ने किया सम्मानित

बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी को लेकर जो संकेत दे रहे हैं, उनके मुताबिक, इसमें 70 फीसदी बदलाव की संभावना है। संगठन के भीतर यह चर्चा भी है कि प्रदेश महामंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नए और युवा चेहरे शामिल किये जाएंगे। नई टीम 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार होगी। पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा के साथ ही प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी मौजूद रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के धराली आपदा प्रभावितों को सरकार की त्वरित राहत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दो महत्वपूर्ण घोषणाएं
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top