Connect with us

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कैम्पों के माध्यम से लाखों नागरिकों को मिला सीधा लाभ

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कैम्पों के माध्यम से लाखों नागरिकों को मिला सीधा लाभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेशभर में “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” अभियान के संचालित जनकल्याणकारी कैम्प आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। शासन द्वारा नागरिकों तक योजनाओं एवं सेवाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नई पहलः दून बासमती और पोषक आटा उत्पादों का भव्य शुभारंभ

आज प्रदेश में कुल 21 कैम्प आयोजित किए गए, जिनमें 12,822 नागरिकों ने सहभागिता कर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। इन कैम्पों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर त्वरित समाधान, जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

अद्यावधि तक प्रदेश में कुल 525 कैम्प आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें अब तक 4,21,363 नागरिकों ने प्रतिभाग किया है। यह आंकड़े मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की जनहितैषी सोच, प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था एवं सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी ने 6 दिसंबर 2025 को मनाया अपना 9वां दीक्षांत समारोह

मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्पष्ट किया है कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कैम्प आधारित इस व्यवस्था से आम जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, बल्कि सेवाएं स्वयं उनके द्वार तक पहुंच रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री को सौंपा प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर मिले व्यापार सुधार कार्य योजना के तहत टॉप अचीवर्स पुरस्कार

प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ये कैम्प पारदर्शिता, त्वरित सेवा वितरण एवं जनसरोकारों की दिशा में एक सशक्त पहल हैं, जो ‘सरकार आपके द्वार’ की अवधारणा को साकार कर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top