Connect with us

वन दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, जानें क्या ले जाना है साथ किस पर है रोक…

उत्तराखंड

वन दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, जानें क्या ले जाना है साथ किस पर है रोक…

UKSSSC Update: उत्तराखंड में जल्द ही वन दरोगा भर्ती परीक्षा होने वाली है। ये परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जाएगी। जिसके लिए तैयारियां तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इस भर्ती परीक्षा के आज पांच जून को प्रवेश पत्र  जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूके वन विभाग में वन निरीक्षक पदों की 316 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती कर रहा है। आयोग ने पूर्व में यह परीक्षा सेंधमारी की शिकायत मिलने के बाद रद्द की गई थी। अब 11 जून को दोबारा होने जा रही है। इसके लिए लिखित परीक्षा 11 जून 2023 को आयोजित होने वाली है।  परीक्षा आठ जिलों के 139 केंद्रों पर होगी, जिसमें 51,961 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

जानें क्या ले जाना है साथ किस पर है रोक

अभ्यर्थी अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि व मोबाइल नंबर दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसका प्रिंट निकाल लें। परीक्षा केंद्र में अपनी रंगीन पासपोर्ट साइज दो फोटो, मूल आधार कार्ड या फोटोयुक्त पहचानपत्र, काला बाल प्वाइंट पेन लेकर ही परीक्षा देने आएं। इसके अलावा पेंसिल, रबर, ब्लेड, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, मोबाइल फोन, घड़ी, ब्लूटुथ आदि ले जाना प्रतिबंधित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में नैचुरल गैस पर वैट की दर को 20 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत, कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय

10:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे प्रवेश शुरू होंगे। 10:30 बजे के बाद किसी को भी परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं परीक्षा की तैयारियों के लिए  देहरादून में पुलिस-प्रशासन के साथ की गई बैठक में आयोग ने परीक्षा केंद्रों के आसपास होटलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर निगरानी, परीक्षा केंद्रों में तलाशी के लिए पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, गोपनीय सामग्री की सुरक्षा, बायोमीट्रिक हाजिरी, जैमर आदि पर चर्चा की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 108 आपातकालीन सेवा बनी उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की मजबूत ढाल
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top