Connect with us

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी संग पहुंचे देहरादून…

उत्तराखंड

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी संग पहुंचे देहरादून…

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ मंगलवार दोपहर तीन बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह पुलिस सुरक्षा के बीच ऋषिकेश के लिए रवाना हुए।

जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन से जब वह पुलिस सुरक्षा के बीच बाहर निकले तो उनको देखने व उनके साथ सेल्फी लेने के लिए प्रशंसक उत्सुक दिखे। उसके बाद वह ऋषिकेश (Dhoni in Dehradun) के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के अधिकारियों को सख्त निर्देश -राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर करें सख्त कार्रवाई*

ऋषभ पंत की बहन की है शादी
बताया जा रहा है कि बुधवार को वह क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बहन की शादी में शामिल होने के लिए रुड़की के लिए रवाना होंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जुड़ाव उत्तराखंड से हमेशा रहा है और वह अपने परिवार के साथ अपने गांव भी आते रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षी पंत बिजनेसमैन अंकित चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंध रही हैं। शादी मसूरी में हो रही है और दो दिन यानी 11-12 मार्च तक ग्रैंड सेलिब्रेशन चलेगा। इस शादी में विराट कोहली, रोहित शर्मा और अब धोनी भी शामिल होंगे। मतलब इंडियन क्रिकेट की आधी टीम वहीं दिखने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top