Connect with us

टिहरी में अगले एक माह के लिए पशुओं की आवाजाही सहित लगी ये रोक, पढ़ें…

उत्तराखंड

टिहरी में अगले एक माह के लिए पशुओं की आवाजाही सहित लगी ये रोक, पढ़ें…

जहां पूरे देश में आजकल पशुओं में तेजी से संक्रामक महामारी लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) बीमारी तेजी से फैलती जा रही है। वहीं गढ़वाल क्षेत्र में इस संक्रामक बीमारी के बचाव के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, टिहरी गढ़वाल डॉ. आशुतोष जोशी ने 5 दिसंबर तक पशुओं की आवाजाही सहित कई कामों पर रोक लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान हेतु चयनित होने पर भगत सिंह कोश्यारी को उनके आवास पर पहुंच कर दी बधाई

बताया जा रहा है कि गाय, भैंसों में तीव्र संक्रामक महामारी लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) के प्रसार पर रोक लगाये जाने हेतु शासन से दिनांक 05 दिसम्बर, 2022 तक समस्त गौवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं के अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्जनपदीय परिवहन, आवागमन, प्रदर्शिनियों एवं पशुओं को एकत्रित करने वाली समस्त गतिविधियों पर रोक लगाने की अधिसूचना जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये 5.26 करोड़ की धनराशि

दिनांक 05 दिसम्बर, 2022 के उपरान्त Transport of Animals Rules के तहत, राजकीय पशुचिकित्सालयों पर नियुक्त क्षेत्रीय पशुचिकित्सा अधिकारी द्वारा संक्रामक रोगमुक्त प्रमाणपत्र धारक मवेशियों ( Cattle ) के ही परिवहन की अनुमति होगी।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top