Connect with us

शिक्षा विभाग में पांच अधिकारियों को पदोन्नति के पदों पर मिली तैनाती…

उत्तराखंड

शिक्षा विभाग में पांच अधिकारियों को पदोन्नति के पदों पर मिली तैनाती…

शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक से अपर निदेशक बने पांच अधिकारियों को पदोन्नति के पदों पर तैनाती मिली है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। शिक्षा सचिव के आदेश के मुताबिक आशा रानी पैन्यूली को अपर निदेशक एससीईआरटी और रघुनाथ लाल आर्य को अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के पद पर तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  *स्वास्थ्य सचिव के हस्तक्षेप से दून मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, सफाई व्यवस्था बहाल

शिक्षा महानिदेशालय कार्यालय में अपर शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत अंबादत्त बलोदी को माध्यमिक के साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं बनाया गया है। जबकि डाॅ. मुकुल कुमार सती को शिक्षा निदेशालय में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा एवं विनोद प्रसाद सिमल्टी को एडी कुमाऊं के पद से हटाकर उन्हें विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर का सचिव बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मेधावियों को किया सम्मानित…

शासन ने मध्याह्न भोजन में संयुक्त निदेशक कुलदीप गैरोला को समग्र शिक्षा का अपर राज्य परियोजना निदेशक बनाया है। डाॅ. मुकुल कुमार सती को इस पद से हटाकर गैरोला को अपर राज्य परियोजना निदेशक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top