Connect with us

आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी…

उत्तराखंड

आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी…

देहरादून/रुड़की। आंगनबाड़ी केंद्रों पर सप्लाई की जा रही खाद्य सामग्री की खराब गुणवत्ता की लगातार मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने कड़ा रुख अपनाते हुए रुड़की के माड़ी चौक स्थित सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी की। यह गोदाम गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों को राशन आपूर्ति करता है।

छापेमारी के दौरान गोदाम में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण में खजूर और केले के चिप्स के पैकेटों पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी तिथि संदिग्ध पाई गई। कई पैकेटों पर इन तिथियों का उल्लेख नहीं था, जबकि कुछ पर छपी हुई तिथि की जगह स्टैंप से तिथि अंकित मिली।

यह भी पढ़ें 👉  जिला चिकित्सालय; स्वास्थ्य सेवाओं में आया अभूतपूर्व सुधार

जांच में यह भी सामने आया कि दिसंबर और जनवरी के अंडों समेत अन्य खाद्य सामग्री को मार्च माह में वितरित किया जा रहा था। अंडों की गुणवत्ता भी संदिग्ध पाई गई। इसके अलावा गोदाम में तापमान बनाए रखने की कोई व्यवस्था नहीं थी और संचालन भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार का दमदार प्रहार – धामी मॉडल ने शासन को जनता के द्वार पहुँचाया

छापेमारी के दौरान गोदाम में बाल श्रमिक भी कार्य करते हुए मिले। इस पर डीएम सविन बंसल ने गोदाम स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही रजिस्टर अद्यतन न होने और सामग्री के गुणवत्ता प्रमाण पत्र उपलब्ध न होने पर भी नाराजगी जताई।

डीएम ने मौके पर आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए राशन लेकर जा रहे वाहनों को रुकवाकर खाद्य सामग्री के सैंपल भी लिए। ये वाहन टिहरी, उत्तरकाशी और डोईवाला क्षेत्रों के लिए रवाना होने वाले थे।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और धात्री महिलाओं को दी जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सुरेंद्र देव, कानूनगो रुड़की संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top