Connect with us

UKSSSC पेपर लीक मामले में परीक्षा कराने वाली कंपनी पर सख्ती, निदेशक तलब…

उत्तराखंड

UKSSSC पेपर लीक मामले में परीक्षा कराने वाली कंपनी पर सख्ती, निदेशक तलब…

UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में तेजी से कार्रवाई हो रही है। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है। तो वहीं सचिव को बदल दिया गया है। पीसीएस अधिकारी की भी आयोग में तैनाती की गई है वहीं अब आयोग ने परीक्षा कराने वाली कंपनी पर नकेल कस दी है। बताया जा रहा है कि मामले में लखनऊ की आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस से आयोग ने अब कोई काम नहीं कराने का निर्णय लिया है, वहीं एसटीएफ ने कंपनी के निदेशक सहित अन्य अधिकारियों को पूछताछ के लिए देहरादून बुलाया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेटमैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पेपर लीक मामले में लखनऊ की आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस कंपनी के दो कर्मचारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि कंपनी के निदेशक सहित कई अधिकारियों से पहले लखनऊ में पूछताछ की गई थी। अब एसटीएफ ने सभी को पूछताछ के लिए देहरादून बुलाया है। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष एस राजू के कार्यकाल में ही आयोग ने कंपनी से कोई काम न कराने का फैसला ले लिया था। हालांकि अभी कंपनी को ब्लैक लिस्ट नहीं किया गया है। पुलिस से रिपोर्ट आने के बाद ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…

गौरतलब है कि पिछले साल चार व पांच दिसंबर को हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पेपर लीक होने से संबंधित जानकारी एक टॉयलेट पेपर की तस्वीरों से मिली थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। एसटीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी। अब तक 18 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें कई अधिकारी, सरकारी और संविदा कर्मचारी शामिल है। मामले में अभी कई बड़ें लोगों की गिरफ्तारी की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top