Connect with us

देहरादूनः यहां संदिग्ध परिस्थितियों में कार में मिला शव, क्षेत्र में मची सनसनी

उत्तराखंड

देहरादूनः यहां संदिग्ध परिस्थितियों में कार में मिला शव, क्षेत्र में मची सनसनी

देहरादून। राजधानी देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार (आज) दीपलोक कॉलोनी में फुव्वारा चौक के पास एक कार में शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची  पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर सीएम धामी की समीक्षा…

मीडिया रिपोर्टस के दीपलोक फुवारा चौक के पास एक कार नंबर DL5CE 1141 में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने सिटी कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूप की सूचना पर मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव कब्जें में लेकर जांच शुरू की। जांच में मृतक की शिनाख्त रणजीत ओलख पुत्र सरदार कुलवंत सिंह निवासी 67 दीपलोक कॉलोनी नियर राम मंदिर थाना कैंट देहरादून उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…

पूलिस पूछताछ में पता चला है कि उक्त व्यक्ति शराब पीने का आदी था तथा उसका टीबी का इलाज भी चल रहा था। उक्त व्यक्ति अपने घर पर अकेला ही रहता था। पुलिस ने शव और कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों की जा रही है। वहीं घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top