Connect with us

घपला: पेयजल लाइन मे आई घपले की शिकायत,जांच शुरू…

उत्तराखंड

घपला: पेयजल लाइन मे आई घपले की शिकायत,जांच शुरू…

 

टिहरी। जल जीवन मिशन योजना के तहत अल्मोड़ा, पौड़ी, उत्तरकाशी के बाद अब टिहरी मे भी पेयजल लाइन में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। टिहरी के प्रतापनगर पेयजल योजना में 10 करोड़ रूपए का घपला सामने आया है। प्रताप नगर विकासखंड के अंतर्गत 22 गांवों में पेयजल आपूर्ति हेतु 212 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई गई। लंबे समय से इस पेयजल योजना में बड़े घोटाले की शिकायतें सामने आ रही थी। प्रताप नगर विकासखंड के ग्राम पंचायत भेलुंता सहित 10 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों ने 10 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी से जांच की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित ने इसके जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में अधीक्षण अभियंता टिहरी ने 1 हजार 730 मीटर पाइपलाइन की जांच की। इस 1730 मीटर लंबी लाइन में 800 मीटर के पाइप गायब मिले। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार कार्यक्रम में सीडीओ टिहरी ने सुनी जन समस्याएं

मुख्य विकास अधिकारी टिहरी डॉक्टर अभिषेक त्रिपाठी ने जांच के लिए समिति गठित कर ली है। इस जांच समिति में उप जिलाधिकारी प्रताप नगर, जिला विकास अधिकारी टिहरी, अधिशासी अभियंता जल निगम टिहरी और खंड विकास अधिकारी प्रताप नगर को शामिल किया गया है। जांच समिति पूरी योजना में हुई गड़बड़ियों की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top