Connect with us

टिहरी में भी फटा बादल, कई मकान जमीदोंज, एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दबे…

उत्तराखंड

टिहरी में भी फटा बादल, कई मकान जमीदोंज, एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दबे…

Tehri Cloud Brust: टिहरी में बादल फटने से भारी तबाही है। नदियां उफान पर है तो वहीं कई मकान क्षतिग्रस्त हुए है। यहां कीर्तिनगर में बादल फटने (CloudBurst in Tehri) के बाद मकान के मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई है। तो वहीं दो मंजिला मकान नदी में समा गया है। जबकि जौनपुर ब्‍लाक के ग्वाड़ गांव में एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दब गए है। जिसमें से दो के शव बरामद कर लिए गए है। बाकि की तलाश की जा रही है। मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सीएसआर को मिलेगा नया बल, कई बड़ी कंपनियों ने सरकार के साथ किए एमओयू…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी जिले के कीर्तिनगर में दुगड्डा बाजार में दो मंजिला मकान मात्र 5 सेकेंड में चन्द्र भागा नदी (Chandrabhaga river in Kirti Nagar) में समा गया (house collapsed in Chandrabhaga river। मकान दुगड्डा के रहने वाले मोहन सिंह रावत का था। बताया जा रहा है कि हादसे की आशंका को देखते हुए घर से सभी लोग पहले ही बिल्डिंग से बाहर निकल गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर…

एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दबे

तो वहीं दूसरी ओर जौनपुर ब्‍लाक के ग्वाड़ गांव में मकान जमीदोज हो गया। जिसके मलबे में सात लोग दब गए है। मलबे में दबे पति पत्नी के शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकि अन्‍य पांच की तलाश जारी है। मृतक की शिनाख्त राजेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष, पुत्र स्व गुलाब सिंह और सुनीता देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। अन्य लोगों की तालाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन…

लापता लोगों की सूची

  • कमान सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व प्रेम सिंह।
  • मगन देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी स्व प्रेम सिंह।
  • रुकमणी देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी कमान सिंह।
  • सचिन उम्र 15 वर्ष पुत्र कमान सिंह।
  • बीना उम्र 17 वर्ष पुत्री कमान सिंह।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top