Connect with us

ब्रेकिंग: यंहा खाया जंगली मशरूम, 6 लोग बीमार, पहुंच गए अस्पताल…

उत्तराखंड

ब्रेकिंग: यंहा खाया जंगली मशरूम, 6 लोग बीमार, पहुंच गए अस्पताल…

पौड़ी। जनपद पौड़ी के विकासखंड पौड़ी के जमणाखाल के निकट पोखरी गाँव के एक ही परिवार के छः सदस्य जंगली मशरूम खाने से बीमार हो गए। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक जानवरों लिये जंगल से चारा- पत्ती लाते समय परिवार के एक सदस्य द्वारा जंगली मशरूम भी घर लाई गयी।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून तैयारियों पर डीएम सख्त, जलभराव, गड्ढों और जर्जर भवनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

गुरूवार को दिन में मशरूम की सब्जी बनाकर परिवार वालों ने जब उसे खाया तो लगभग एक घण्टे बाद परिवार के सदस्यों को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। जिस पर सभी सदस्यों को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया जहां सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी

जिला चिकित्सालय की डा. प्राची टम्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी मरीजों का उपचार बेहतर तरीके से किया जा रहा है और मरीजों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मन की बात से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है : धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top