Connect with us

Breaking: चंपावत के एसडीएम सदर अनिल चन्याल को लेकर बड़ा अपडेट, यहां मिली लोकेशन…

उत्तराखंड

Breaking: चंपावत के एसडीएम सदर अनिल चन्याल को लेकर बड़ा अपडेट, यहां मिली लोकेशन…

Uttarakhand News: चंपावत के एसडीएम सदर अनिल चन्याल को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। आखिरकार एसडीएम का 44 घंटे बाद पता चल गया है। उन्होंने डीएम को फोन कर इसकी जानकारी दी। कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते चले गए थे। वह जल्द वापस लौट आएंगे। बताया जा रहा है कि वह शिमला में हैं। उनके मिलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चम्पावत एसडीएम अनिल चन्याल शनिवार शाम एकाएक गायब हो गए थे। इसकी जानकारी सोमवार को डीएम की बैठक में तब मिली जब वे चम्याल नहीं पहुंचे। रविवार 11 सितंबर को डिप्टेश्वर मंदिर के पास किराना की दुकान पर सामान लेने के आए थे, लेकिन उसके बाद से उनका पता नहीं चला था। दोपहर दो बजे उनकी अंतिम लोकेशन चंपावत में मिली थी। पुलिस की चार टीमें उनकी तलाश में जुटी थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जवाबदेह शासन की मिसाल

बताया जा रहा है कि काफी तलाशने के बाद भी पुलिस टीम को लापता एसडीएम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह एसडीएम ने खुद डीएम, एसपी को फोन कर शिमला में होने की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि स्वास्थ्यगत कारणों से चन्याल शिमला चले गए थे। बुधवार से वह फिर ड्यूटी ज्वाइन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top