Connect with us

दुःसाहस: शोभा यात्रा पर पुलिस कर्मियों पर पथराव, कई घायल, हाई अलर्ट जारी… 

उत्तराखंड

दुःसाहस: शोभा यात्रा पर पुलिस कर्मियों पर पथराव, कई घायल, हाई अलर्ट जारी… 

हरिद्वार। हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर देर शाम समुदाय विशेष के व्यक्तियों ने पथराव कर दिया। इसमें शोभायात्रा के साथ चल रहे मंडावर चौकी प्रभारी समेत 10 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, इस घटना के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

उपद्रवियों ने एक दूध के वाहन में तोड़फोड़ की और दो वाहनों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मौके पर लगभग 800 ग्रामीण जमा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर (न्यालसू) में भालू के हमले पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी गांव में तैनात कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मां के पांव गिरकर माफी मांगो, वरना होगा जिला बदर : डीएम

-इन पर है आरोप

शोभायात्रा में समुदाय विशेष के व्यक्तियों शोभायात्रा पर पथराव करने का आरोप है जिससे वहां भगदड़ मच गई। इसमें शोभायात्रा के साथ चल रहे मंडावर चौकी प्रभारी आशीष नेगी के अलावा 10 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए।  इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। बताया गया कि एक दूध के वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा उपद्रवियों ने दो और वाहन आग के हवाले कर दिए। सूचना पर भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण पाया।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार कार्यक्रम में सीडीओ टिहरी ने सुनी जन समस्याएं
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top