Connect with us

उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…

उत्तराखंड

उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…

देहरादून 03 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025 में राज्य में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की संख्या छह करोड़ के पार पहुंच गई है, जो राज्य गठन के बाद अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। पर्यटन विभाग के अनुसार वर्ष 2025 में कुल 6 करोड़ 3 लाख 21 हजार 194 पर्यटक/तीर्थयात्री उत्तराखण्ड पहुंचे, जिनमें 1 लाख 92 हजार 533 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।

पर्यटकों की संख्या के मामले में हरिद्वार जिला शीर्ष पर रहा, जहां 3 करोड़ 42 लाख 49 हजार 380 श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे। इसके बाद देहरादून में 67 लाख 35 हजार 71 और टिहरी जनपद में 53 लाख 29 हजार 759 सैलानियों ने दस्तक दी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का उद्घाटन “उत्तराखंड की पहचान है वीरता और समर्पण से – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पर्यटन को नई दिशा और गति मिली है। सरकार द्वारा पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं के विकास, सड़क, स्वास्थ्य, आवास और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है। पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक प्रबंध किए गए, जिसका सकारात्मक असर पर्यटक संख्या में निरंतर वृद्धि के रूप में सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ।खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां

यदि पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2021 में 2,00,18,115, 2022 में 5,39,81,338, 2023 में 5,96,36,601 और 2024 में 5,95,50,277 पर्यटक/तीर्थयात्री उत्तराखण्ड आए थे। वर्ष 2025 में यह संख्या पहली बार छह करोड़ के पार पहुंचकर नया रिकॉर्ड बन गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “पर्यटन उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था का बड़ा आधार है। हमारी सरकार पूरे वर्ष पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है, ताकि इससे जुड़े स्थानीय निवासियों और युवाओं को सालभर रोजगार मिल सके। शीतकालीन यात्रा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा आगमन के बाद शीतकालीन यात्रा को नई गति मिली है। पर्यटक सुविधाओं के विस्तार और सुरक्षा को प्राथमिकता देने का ही परिणाम है कि हर वर्ष पर्यटकों की संख्या नया रिकॉर्ड बना रही है।”

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस को भव्य एवं गरिमामय बनाने हेतु देहरादून में सभी तैयारियाँ पूर्ण
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top