Connect with us

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, आठ घायल…

उत्तराखंड

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, आठ घायल…

Accident: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। दर्दनाक हादसे की खबर विकासनगर से आ रही है। यहां अब से कुछ देर पहले एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है की हादसा लखवाड़ मोटर मार्ग पर हुआ है। वाहन में दस लोग सवार बताए जा रहे हैं जिनमे आठ लोग गम्भीर घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विकासनगर के पास लखवाड़ में रोटा बैंड पर एक वाहन पलट कर नाले में गिर गया। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए। वाहन में 10 लोग सवार थे। 2 लोगों को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि चालक सिक्कू दास पुत्र बेल्मू निवासी ग्राम धनाशू थाना कालसी दस सवारियों को बैठाकर लखवाड़ से विकासनगर बाजार जा रहा था। तभी बोसान बैंड से करीब तीन किमी पहले लखवाड़ की तरफ रोंडा बैंड नाला परप गाड़ी के ब्रेक फेल होने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी

वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर रेस्क्यू के लिए तत्काल थानाध्यक्ष कालसी मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि हादसे में 8 लोगों को चोट आई हैं। जिन्हें प्राइवेट वाहन के माध्यम से पीएचसी कालसी भिजवाया गया। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को उपचार दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित होने वाला बाजार होगा स्थानांतरित
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top