Connect with us

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध…

उत्तराखंड

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेशभर के विद्यार्थियों का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। अब तक 2.5 लाख से अधिक कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने पोर्टल पर निबंध और सुझाव भेजकर उत्तराखंड के भविष्य को लेकर अपना विजन साझा किया है। निबंध जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने 10 अगस्त को प्रदेश के करीब तीन लाख विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन संवाद के दौरान उनसे पूछा था कि वे आने वाले वर्षों में अपने उत्तराखंड को किस रूप में देखना चाहते हैं। इसके बाद सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज, कम प्रदर्शन वाले सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

विद्यार्थियों ने पर्यटन, रोजगार, सामाजिक विकास, वन एवं पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक समेत आठ प्रमुख विषयों पर अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए हैं। सरकार के अनुसार ये निबंध महज प्रतियोगिता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रदेश की नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और उत्तराखंड के भविष्य को लेकर उनकी सोच को सामने लाने का माध्यम बन रहे हैं।

140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन

अभियान के तहत 140 श्रेष्ठ विचारों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और सचिवों के साथ अपने विचारों पर चर्चा का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं भी इन विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विजन और सुझाव सुनेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर स्थित एनडीआरएफ बटालियन का किया दौरा, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा

श्रेष्ठ विद्यार्थियों को करियर निर्माण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग के साथ अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे। अभियान में निबंध जमा करने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया जा रहा है।

नीति निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर जोर

अभियान के संयोजक डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि नई पीढ़ी को सीधे राज्य की विकास प्रक्रिया और नीति निर्माण की सोच से जोड़ना इस पहल का उद्देश्य है। पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के साथ ही सरकारी और निजी विद्यालयों से लगातार प्रविष्टियां प्राप्त हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि युवा केवल विकास योजनाओं के लाभार्थी न रहें, बल्कि ‘विकसित उत्तराखंड’ की संकल्पना और नीति निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विद्यार्थियों के विचार आज के उत्तराखंड को भी नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ के माध्यम से नई पीढ़ी की सोच को सुना जा रहा है और अच्छे एवं व्यावहारिक सुझावों को प्रदेश के विकास में स्थान देने का प्रयास किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top