Connect with us

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र और संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवा भाव और सद्भावना की भी प्रेरणा मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण मानवता के सच्चे संरक्षक और मार्गदर्शक हैं। उनके उपदेश गीता के रूप में हमें प्रेरित करते हैं। उन्होने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को निष्काम कर्म के प्रति समर्पित रहने तथा दीन-दुखियों एवं समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण का भी संदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में भक्ति, ज्ञान, योग व कर्म का जो संदेश दिया है, वह आज भी प्रासंगिक है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से भगवान श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, भाईचारे व समरसता की भावना को बढ़ावा देकर प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का भी आहवान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र पर 10 बेटियों की पढ़ाई को मिला नया जीवन…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top