Connect with us

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी की बैठक में कई डीपीआर को अनुमोदन दिया

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी की बैठक में कई डीपीआर को अनुमोदन दिया

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में हल्द्वानी में प्रशासनिक व बस टर्मिनल बिल्डिंग (एसीबीटी), सड़क चौड़ीकरण, विकास एवं सौन्दर्यीकरण के प्रस्ताव, स्टोर्म वाटर डैªनेज सिस्टम, आईटीएमएस ( इंटेलिजेंट ट्रेफिक मेनेजमेंट सिस्टम ) के डीपीआर को अनुमोदन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रिस्पना नदी को नया जीवन देने की तैयारी, सफाई और पुनरुद्धार अभियान तेज…

इसके साथ ही सीएस श्रीमती रतूड़ी ने उत्तराखण्ड में 12 शहरों के विकास के लिए उत्तराखण्ड सरकार के माध्यम से 500 मिलियन डॉलर के पीपीआर को आर्थिक मामलों के विभाग, भारत सरकार को प्रेषित करने हेतु अनुमोदन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…

उन्होंने उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा मार्ग पर ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए उत्तराखण्ड सरकार के माध्यम से 125 मिलियन डॉलर के पीपीआर को आर्थिक मामलों के विभाग, भारत सरकार को प्रेषित करने हेतु भी स्वीकृति दी। मुख्य सचिव ने अनुमोदित प्रस्तावों के समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

बैठक में सचिव नितेश झा, चन्द्रेश यादव, बृजेश सन्त सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top