Connect with us

मौसम: उत्तराखंड मे मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं, 24 घंटे मे फ़िर होगी बरसात…

उत्तराखंड

मौसम: उत्तराखंड मे मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं, 24 घंटे मे फ़िर होगी बरसात…

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं पिछले 24 घंटे के भीतर देहरादून, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल, उधम सिंह नगर जिले सहित अलग- अलग स्थानों में बारिश रिकार्ड की गई। सबसे अधिक वर्षा रूद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग क्षेत्र में 64 मिमी रिकॉर्ड हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं चार जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…

आज का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज शनिवार 7 सितंबर को राज्य के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, उधम सिंह नगर, हरिद्वार, अल्मोड़ा और चंपावत जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इन जिलों को भी येलो अलर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न

मानसून की विदाई से पहले अच्छी बारिश

मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून की विदाई से पहले उत्तराखंड राज्य में अच्छी बारिश की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 सितंबर को बारिश में कुछ कमी आने के आसार हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top