Connect with us

वन्य जीव संघर्ष राहत वितरण नियमावली 2023 को मिली कैबिनेट मंजूरी, अब मिलेंगे इतने रुपए…

उत्तराखंड

वन्य जीव संघर्ष राहत वितरण नियमावली 2023 को मिली कैबिनेट मंजूरी, अब मिलेंगे इतने रुपए…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी सरकार ने कैबिनेट बैठक में वन्य जीव संघर्ष राहत वितरण नियमावली 2023 को मंजूरी दी है। जिसके बाद अब वन्य जीव के  घायल होने पर 15 हजार, औक गंभीर रूप से घायल पर एक लाख, मौत होने पर 6 लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी।।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना

मिली जानकारी के अनुसार वन्य जीव हमले में व्यक्ति की मौत पर चार लाख की राहत राशि को बढ़ाकर छह लाख रुपये किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक लेते हुए अधिकारियों को इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। आज इस प्रस्तव को कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सेवायोजन विभाग युवाओं को टाइपिंग का देगा मुफ्त प्रशिक्षण

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि  मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। वनों के पास गांवों में सोलर लाइट लगाई जाए, लोगों को जागरूक किया जाए, वन कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या में नियुक्ति की जाए। जिन स्थानों पर मानव वन्यजीव संघर्ष अधिक होते हैं, उनको चिह्नित किया जाए ताकि लोगों को पहले चेतावनी दी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2025: एम्स, ऋषिकेश में वायरल हेपेटाइटिस पर सीएमई एवं तकनीकी परामर्श कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top