Connect with us

बागेश्वर विधानसभा के उप चुनाव के लिए UKD ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची…

उत्तराखंड

बागेश्वर विधानसभा के उप चुनाव के लिए UKD ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची…

बागेश्वर: उत्तराखंड क्रांति दल ने बागेश्वर विधानसभा के उप चुनाव के लिए कमर कस दी हैं,  केंद्रीय अध्यक्ष ने प्रत्याशी अर्जुन देव के चुनाव प्रसार की देख रेख के साथ दल के वरिष्ठ एवं निवर्तमान पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश भेजा हैं कि बागेश्वर विधानसभा के उप चुनाव के लिए प्रचार स्वयं जाकर करें। इसलिए दल की ओर से बागेश्वर उप चुनाए के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…

दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, संरक्षक दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, डॉ नारायण सिंह जंतवाल, सुरेन्द्र कुकरेती, पुष्पेंश त्रिपाठी, खड़क सिंह बगड़वाल, ए पी जुयाल, ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, शांति भट्ट, पंकज व्यास, बहादुर सिंह रावत, देवेश्वर भट्ट, जय प्रकाश उपाध्याय, पान सिंह रावस्ट,  प्रताप कुंवर, भुवन जोशी, सुशील उनियाल, मोहन सिंह असवाल, सरिता पुरोहित, प्रमिला रावत, रमेश थलाल, राजेंद्र बिष्ट, पूरण सिंह कठेत, सोमेश बुढ़ाकोटी, कुंदन सिंह बिष्ट, रणजीत गड़ाकोटि, भुवन कांडपाल, दिनेश जोशी, जगत सिंह मेहता सहित कुल 32 की सूची निर्वाचन को भेजी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

बागेश्वर में दल के प्रत्याशी अर्जुन देव के प्रचार प्रसार में एकजुट होकर पार्टी अलग-अलग टीम बनाकर अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। साथ ही साथ अन्य जनपदों से जिलाध्यक्ष भी अपनी अपनी टीमों को लेकर बागेश्वर विधानसभा के उप चुनाव में अपने प्रत्याशी के पक्ष में जनता से वोट मांग रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top