Connect with us

उत्तराखंड में इन्हें मिली सौगात, शासन ने किए अधिकारियों के हुए बंपर प्रमोशन…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में इन्हें मिली सौगात, शासन ने किए अधिकारियों के हुए बंपर प्रमोशन…

उत्तराखंड में शासन ने अधिकारियों को सौगात दी है। बताया जा रहा है कि शासन की तरफ से 12 पीपीएस अधिकारियों के प्रमोशन किए गए हैं। जिसका आदेश जारी किया गया है। इसमें से तीन अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के तौर पर पदोन्नत हुए हैं, तो वहीं  बाकी अधिकारियों का ग्रेड पे बढ़ाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों को बड़ी सौगात मिली है। बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों के प्रमोशन किए गए हैं उसमें 3 पुलिस उपाधीक्षक भी शामिल हैं, जिन्हें अब अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी दो के पद पर पदोन्नति दी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…

बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी संगीता, चंदन सिंह बिष्ट और भूपेंद्र सिंह को पुलिस उपाध्यक्ष के से पुलिस उपाधीक्षक ज्येष्ठ के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं रेनू लोहनी, उत्तम सिंह नेगी और स्वप्न किशोर सिंह का ग्रेड बढ़ाया गया है। यह तीनों ही अब अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी 2 से श्रेणी वन के लिए पदोन्नति किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…

वहीं बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों के प्रमोशन किए गए है उनमे पंकज गैरोला, मनोज कुमार ठाकुर और वीर सिंह का नाम शामिल है। इसके अलावा हरीश वर्मा, सुरजीत सिंह पवार और शाहजहां जावेद खान का भी ग्रेड पे बढ़ा है। इन तीनों ही पुलिस अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी 1 से अपर पुलिस अधीक्षक विशेष श्रेणी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top