Connect with us

उत्तराखंड में 4 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में 4 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश…

उत्‍तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि विभाग ने आज से 4 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर में अन्य जिलों के मुकाबले अधिक बारिश होने के आसार हैं। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाश में बिजली चमकने की संभावना है और तेज से बहुत तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 4 अगस्त तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तराखंड में चार अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 4 अगस्त से लेकर इसी तरह से 12 अगस्‍त तक बारिश होती रहेगी। अगस्त के दूसरे सप्ताह से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु रवाना…

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार राज्य में अब तक सामान्य से 52 फीसदी बारिश कम हुई है। हालांकि, जुलाई माह में अभी तक सामान्य से 39 फीसदी अधिक बारिश हुई है।मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार भारी बारिश के कारण संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top