Connect with us

उत्तराखंड में युवा महोत्सव-2023 की तैयारियां, गढ़वाल एवं कुमाऊँ में होंगे ये कार्यक्रम…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में युवा महोत्सव-2023 की तैयारियां, गढ़वाल एवं कुमाऊँ में होंगे ये कार्यक्रम…

उत्तराखंड में युवा महोत्सव-2023 की तैयारियां तेज हो गई है। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में सम्बन्ध में बैठक ली।  ये महोत्सव राज्य में युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुँचाने  के लिए आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में सभी विभाग अपनी कौशल विकास व रोजगारपरक योजनाओं को युवाओं के समक्ष रखेंगे। इस महोत्सव के दौरान सभी विभाग युवाओं के लिए अपने स्टॉल लगाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने रोजगार व स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की युवाओं के कौशल विकास और अधिकतम स्वरोजगार अवसरों पर दिया जोर… 

बताया जा रहा है कि कौशल विकास विभाग अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में युवा महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को युवा महोत्सव गढ़वाल एवं कुमाऊँ दोनों मंडलों में आयोजित किए जाने व इस महोत्सव को प्रत्येक जनपद में लाइव टेलीकास्ट किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए शिक्षा विभाग की प्रदेशभर में संचालित 500 वर्चुअल कक्षाओं को भी उपयोग में लाया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि युवाओं को उचित एवं पूर्ण जानकारी मिल सके इसके लिये विशेषज्ञों को भी इसमें शामिल किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भरत मंदिर ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026 मैथिली ठाकुर नाइट में हुए सम्मिलित

उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी जाने वाली प्रदर्शनियों को भी अधिक से अधिक समय तक लगाए जाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक युवा लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे भी राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी मिलती रहे इसके लिए मोबाइल ऐप भी तैयार किया जाए। सभी विभागों द्वारा संचालित ऐसी योजनाओं की जानकारी इस एप में उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…

इस अवसर पर सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम, विनोद कुमार सुमन, विजय कुमार यादव, वी. षणमुगम , विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव अहमद इकबाल एवम योगेन्द्र यादव एवं संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top