Connect with us

उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल का एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में चयन…

उत्तराखंड

उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल का एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में चयन…

उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में अपने झंडे गाड़ रही है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल का चयन एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतिभा पूरे देश में अकेली खिलाड़ी है जिनका चयन इन दोनों प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून तैयारियों पर डीएम सख्त, जलभराव, गड्ढों और जर्जर भवनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन की ओर से आयोजित ट्रायल में प्रतिभा का चयन हुआ है।  वह पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक की मूल निवासी है। और उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर क्यू हैं। वह दो बच्चों की मां हैं। प्रतिभा की पढ़ाई-लिखाई और परवरिश ऋषिकेश में हुई है। उन्होंने हिंदी में एमए किया हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कांवड़ मेला, 25 जुलाई तक पूरी होंगी सभी तैयारियां: डीएम

बताया जा रहा है कि आगामी छह से 12 सितंबर तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन होना है। जबकि, 30 अक्तूबर से छह नवंबर तक साउथ कोरिया की राजधानी सिओल में वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता होनी है। इन दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।इससे पहले भी उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  खैरासैंण महाविद्यालय भवन का उद्घाटन, सतपुली झील निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top