Connect with us

वन दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होंगे प्रवेश पत्र…

उत्तराखंड

वन दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होंगे प्रवेश पत्र…

UKSSSC Update: उत्तराखंड में जल्द ही वन दरोगा भर्ती परीक्षा होने वाली है। ये परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जाएगी। जिसके लिए तैयारियां तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इस भर्ती परीक्षा के लिए पांच जून को प्रवेश पत्र  जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड पांच जून के बाद से डाउनलोड कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता व्यवस्था में जनता की भागीदारी बढ़ेगी, समस्याओं की फोटो और लोकेशन सोशल मीडिया पर करें टैग: डीएम

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूके वन विभाग में वन निरीक्षक पदों की 316 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती कर रहा है। आयोग ने पूर्व में यह परीक्षा सेंधमारी की शिकायत मिलने के बाद रद्द की गई थी। अब 11 जून को दोबारा होने जा रही है। इसके लिए लिखित परीक्षा 11 जून 2023 को आयोजित होने वाली है। यूकेएसएसएससी वन दरोगा नई परीक्षा तिथि, समय और केंद्र 2023 के बारे में नवीनतम सूचना इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…

बताया जा रहा है कि आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त आईडी, काला बाल पेन लेकर आएं। वहीं परीक्षा की तैयारियों के लिए  देहरादून में पुलिस-प्रशासन के साथ की गई बैठक में आयोग ने परीक्षा केंद्रों के आसपास होटलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर निगरानी, परीक्षा केंद्रों में तलाशी के लिए पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, गोपनीय सामग्री की सुरक्षा, बायोमीट्रिक हाजिरी, जैमर आदि पर चर्चा की है।

यह भी पढ़ें 👉  सेतु आयोग ने दीर्घकालिक आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की रणनीति पर किया मंथन…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top