Connect with us

उत्तराखंड से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खब, गोवा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू…

उत्तराखंड

उत्तराखंड से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खब, गोवा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू…

उत्तराखंड से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जिलाधिकारी सोनिका ने देहरादून से गोवा एवं गोवा से सीधे देहरादून नई उड़ान सेवा का देहरादून हवाई अड्डे पर केक काटकर उद्घाटन किया है। ये नई उड़ान सेवा इंडिगो एयरलाइंस की ओर से शुरू की गई है। ये फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी ।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जौलीग्रांट एयरपोर्ट से कई बड़े शहरों के लिए हवाई सेवाएं संचालित हो रही हैं। वहीं अब गोवा का नाम भी इसमें जुड़ गया है। अब हवाई सफर करने वाले यात्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे गोवा के लिए उड़ान भर सकेंगे। इंडिगो एयरलाइंस ने गोवा के लिए  23 मई से अपनी सीधी हवाई सेवा शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता और संवेदना की मिसाल: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख रुपये…

बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस की यह हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को संचालित होगी। ये फ्लाइट गोवा से शाम 5.55 बजे फ्लाइट देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं देहरादून एयरपोर्ट से शाम 6:30 बजे यह हवाई सेवा गोवा के लिए उड़ान भरेगी।

यह भी पढ़ें 👉  चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह में पहुंचकर दिया आशीर्वाद…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top